क्या नाखून स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत दे सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:57

नाखून में दिखने वाले ये लक्षण खराब सेहत का संकेत -

पीले नाखून

नाखूनों के आस पास की स्किन का पीला पड़ना थायराइड (thyroid) का संकेत होता है. इसके अलावा नेल्स का टूटना, खुरदुरापन, सूखापन, उंगलियों में सूजन भी लक्षण होते हैं इस बीमारी के.

नाखूनों पर लकीर

वहीं नाखूनों पर लकीर दिखाई पड़ना मेलेनोमा जैसी बीमारी के होने के संकेत होते हैं. यह नाखूनों की आसपास की स्किन में होने वाला कैंसर होता है. यह पैर के नाखूनों पर भी हो सकता है. ऐसे में इस लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसे अनदेखा करने की भूल बिल्कुल ना करें.

पिटिंग नेल्स

पिटिंग नेल सोरायसिस जैसी बीमारी के लक्षण होते हैं. इसमें नाखून का टूटना और उसमें गहरे छेद हो जाना भी शुरू हो जाता है. साथ ही नाखून बहुत ज्यादा नुकीले भी होते हैं. ऐसी स्थिति नजर आते ही आपको अलर्ट हो जाना चाहिए और डॉक्टर से बात कर लेना चाहिए इस बारे में.

नाखून पर होरिजेंटल लाइन

नाखूनों पर होरिजोंटल लाइनें गुर्दे या थायराइड की समस्या दर्शाने का काम करती हैं. इसके अलावा यह निमोनिया, खसरा, तेज बुखार के भी लक्षण हो सकते हैं. बहुत मोटे और पीले नाखून डायबिटीज होने के लक्षण होते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info